ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

Bihar News: 3 कमरे का घर और 3 करोड़ का बिल, बिजली विभाग के नए कारनामें की राज्य भर में चर्चा

Bihar News: 3 कमरे के मकान में रहने वाले दीपक कुमार को बिजली विभाग ने 3 करोड़ से ज्यादा का बिल थमा दिया है. जिसे भी इस कारनामें का पता चला वो वहीं माथा पकड़कर बैठ गया.

Bihar News
दीपक कुमार
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर मनार पंचायत के ममरेजपुर गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है. बिजली विभाग ने एक उपभोक्ता दीपक कुमार को ज्यादा नहीं बस 3 करोड़, 7 लाख और 77 हजार का बिल थमा दिया है. हैरानी की बात यह है कि यह बिल 3 कमरों से आया है. बिल पाने के बाद से इस उपभोक्ता की नींद उड़ी पड़ी है.


दीपक के अनुसार वर्ष 2021 में विभाग ने उनके घर एक नया मीटर लगाया था. इसके बाद से वे लगातार नियम के अनुसार अपने बिल का भुगतान करते आ रहे थे. 2 महीने से इनका बिल बकाया होने के बाद मार्च के महीने में दीपक ने कुल बिल का भुगतान किया जो कि करीब 243 रुपए था. 17 अप्रैल को बिजली विभाग के द्वारा एक और मीटर रीडर को भेजा गया जिसका नाम विवेक कुमार बताया जाता है. इसने घर के बाहर लगे मीटर को देखा और फिर यह नया भारी भरकम बिल थमा दिया.


दीपक ने आगे यह जानकारी दी कि इस बिल का जब विरोध किया गया तो इस सुधारने का आश्वासन दिया गया मगर अब तक मामला वहीं लटका हुआ है और इस बारे में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, ना ही कोई स्पष्टिकरण दिया गया. तीन कमरे का जिसका घर हो और जो लगातार अपने बिल का भुगतान भी किए जा रहा हो उसे इतना बड़ा बिल भेजना किस प्रकार उचित है.


वहीं, इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा इस तरह की लापरवाही पहले भी की जा चुकी है. उन्होंने मांग की है कि इस मामले की अच्छे से जांच करवाई जाए और जो भी दोषी हैं उन्हें सबक सिखाया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. इधर बिजली विभाग के अभियंता मनोज कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस तकनीकी भूल को जल्द से जल्द सुधारने की बात कही है.