ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

Bihar News: मधुबनी में डायरिया से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, आधा दर्जन बच्चें बीमार

Bihar News: मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड के बसुआरी पंचायत में डायरिया ने दस्तक दी है। गांव में एक बच्ची की मौत हो गई है और कई लोग इस संक्रामक बीमारी की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल गांव में मेडिकल कैंप लगाकर इलाज शुरू किया है।

मधुबनी, डायरिया, डायरिया से मौत, घोघरडीहा प्रखंड, बसुआरी पंचायत, मेडिकल कैंप, डायरिया मरीज, महादलित परिवार, डायरिया इन बिहार, Diarrhea in Madhubani, Bihar Health News, Busuari Panchayat, child death d
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत बसुआरी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में डायरिया ने कहर बरपा दिया है। इस बीमारी की चपेट में आकर एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण इससे प्रभावित होकर बीमार हो चुके हैं। मृत बच्ची की पहचान प्रियंका कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।


गांव में अचानक बढ़ते डायरिया के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए गांव में मेडिकल कैंप लगाया, जहां बीमारों का प्राथमिक इलाज शुरू किया गया। कैंप में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल अशोक सदाय, बादल कुमार, मनी देवी, अरहुल देवी, अंशु कुमारी और रूबी देवी का इलाज किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश महिलाएं हैं और सभी महादलित समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और सभी मरीजों का इलाज कैंप में जारी है। हालांकि, डायरिया फैलने के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि यह दूषित पानी या भोजन के कारण फैला होगा | स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में निगरानी बनाए हुए है और जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन से भी स्थिति पर नजर रखने और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की गई है।



टैग्स