ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

Bihar News: बेटे को न्याय नहीं मिलने से आहत मां ने दी जान, DMCH में इलाज के दौरान हुई मौत; हॉस्टल में लटका मिला था छात्र का शव

दरभंगा में छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय न मिलने से आहत मां की DMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन महीने पुराने हॉस्टल मामले को लेकर परिजन अब भी जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित माउंट समर स्कूल के हॉस्टल में तीन महीने पहले छात्र कश्यप कुमार का शव पंखे से लटका मिला था। इस घटना के बाद से परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए न्याय की मांग की, लेकिन लगातार आला अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिल सकी।


बताया जाता है कि इसी निराशा और मानसिक पीड़ा के बीच कश्यप की मां मनीषा देवी  ने सल्फास खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें DMCH लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की कोशिश की, लेकिन दुखद है कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर न्याय और ठोस कार्रवाई होती, तो शायद यह दर्दनाक कदम नहीं उठाना पड़ता। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मामले की आगे की जांच की मांग उठ रही है। मृतिका मनीषा देवी अपने मायके भटियारी सराय में रहती थी और वहीं पर उसने जहर खाया और इलाज के दौरान मौत हुआ।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता