ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News : बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर हुई मौत; एक घायल

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी क

Bihar News : बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर हुई मौत; एक घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहटा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


जानकरी के मुताबिक राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के बिष्णुपुरा गांव के पास शाम 6 बजे के करीब विष्णुपुरा गांव के समीप दो बाइक की आमने - सामने जोरदार की टक्कर हो गई। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। जख़्मी दोनों लोग अपने भाई -बहन हैं।ये तीनों लोग बिष्णुपुरा के ही रहने वाले थे। 


बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए बिहटा ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर उचित इलाज के लिए  दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान माकेश्वर सिंह के पुत्र 24 वर्ष सन्नी कुमार के रूप में हुई है। 


जबकि जख़्मी भाई - बहन विजय सिंह के बेटा - बेटी है। बताया जाता हैं की भाई और बहन दोनो लोग मंदिर से पूजा कर के घर लौट रहे तभी विपरीत दिशा से आ रहे दोनो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे एक बाइक सवार युवक का घटना स्थल पर ही मौत हो गया जबकि दूसरा बाइक पर सवार दोनो भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता