ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टआरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टआरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांत

Bihar News: बिहार में यूरिया के लिए हाहाकार, खाद के लिए हुई धक्कामुक्की में महिला घायल; बुलानी पड़ गई पुलिस

KAIMUR: बिहार में रबी फसल की बुआई शुरू होने के साथ ही यूरिया की किल्लत को लेकर हाहाकार मच गया है। कैमूर में गेहूं की बुवाई का दौर चल रहा है। इसी बीच खाद की किल्लत ने किसानों की बेच

Bihar News: बिहार में यूरिया के लिए हाहाकार, खाद के लिए हुई धक्कामुक्की में महिला घायल; बुलानी पड़ गई पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में रबी फसल की बुआई शुरू होने के साथ ही यूरिया की किल्लत को लेकर हाहाकार मच गया है। कैमूर में गेहूं की बुवाई का दौर चल रहा है। इसी बीच खाद की किल्लत ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। दिन में किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं तो खाद के लिए उनके परिजन, बीवी और बच्चे रात से ही बिस्कोमान केंद्र के पास खाद के लिए लाइन लगाने को मजबूर है।


इसी बीच मोहनिया में बिस्कोमान केंद्र पर देर रात से लाइन में लगे महिला-पुरुष के बीच केंद्र खुलते ही धक्का मुक्की होने लगी। इस धक्का मुक्की में एक महिला गिर गई जिससे उसका सिर फट गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया है। भीड़ की व्यवस्था को देखते हुए बिस्कोमान केंद्र के प्रभारी द्वारा पुलिस को बुलाना पड़ गया।


पुलिस की उपस्थिति में खाद का वितरण किया जा रहा है। किसानों को चिंता है कि रात से ही लाइन में लगने के बाद भी चार बोड़ा ही खाद प्रति व्यक्ति दिया जा रहा है। उसके ऊपर से जबरदस्ती नैनो यूरिया लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है और नहीं लेने पर खाद नहीं दिया जा रहा। जिससे किसान काफी परेशान है।


किसान बताते हैं कि रात से ही वे लोग खाद के लिए बिस्कोमान केंद्र मोहनिया पर लाइन लगाकर खड़े हैं बावजूद इसके अभी तक उन्हें खाद नहीं मिल सका है। एक व्यक्ति को चार ही बोड़ा खाद दिया जा रहा है। उसके ऊपर से नैनो खाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिसका कोई उपयोग अभी नहीं है। अगर नैनो नहीं लेते हैं तो उनको खाद नहीं दिया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता