ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar News: ट्रेन से उतारकर युवक ने भर दी लड़की की मांग, भागलपुर जंक्शन पर खूब हुआ फ़िल्मी ड्रामा

Bihar News: भागलपुर स्टेशन पर इस प्रेम प्रसंग की चर्चा शाम तक होती रही, आखिर हो भी क्यों न, ऐसी घटनाएं बस फिल्मों में ही तो देखने को मिला करती हैं, वो भी 20-30 साल पुरानी फिल्मों में.

Bihar News
प्रेमी-प्रेमिका भागलपुर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: रविवार दोपहर भागलपुर पर एक हैरतंगेज ड्रामा देखने को मिला जिसने वहां मौजूद सभी यात्रियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. ट्रेन से साहिबगंज जाने के लिए स्टेशन आई एक लड़की स्वाति यादव को उसके प्रेमी ने बोगी से बाहर निकाला और उसकी माँ और भाई के सामने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया, इस घटना के बाद वहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और फिर बात थाने तक पहुंच गई.


इस युवक का नाम सूरज बताया जाता है, जिसका दावा है कि वह इस लड़की को पिछले 6-7 सालों से जानता है और उससे प्यार करता है, जब लड़की से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया है कि वह पिछले 2-3 महीने से इस लड़के को जानती है. दोनों बरियारपुर के रहने वाले बताये जाते हैं. यह घटना तब घटी जब स्वाति अपने माँ और चचेरे भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने साहिबगंज जा रही थी.


लड़की की मांग में जैसे ही लड़के ने सिंदूर डाला उसकी माँ और भाई गुस्से से तिलमिला उठे और वहाँ जमकर हंगामा करने लगे. जिसके बाद डायल 112 की टीम वहां पहुंची और दोनों को उठाकर कोतवाली थाने ले गई. जहाँ दोनों को समझाया बुझाया गया. लड़की की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जाती है. थाने में उसने यह बात कबूल की है कि वह भी इस लड़के से प्यार करती है और शादी करना चाहती है. लड़की ने यह भी कहा है कि उसे मरना पड़े वो ठीक है लेकिन वह अपने घर नहीं जाना चाहती.


प्रेम प्रसंग की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. लोग इस बारे में बढचढ कर बातें कर रहे हैं और अपनी-अपनी समझ के अनुसार इस कहानी में कई अटपटे तथ्य भी जोड़ दे रहे हैं. हालांकि इस बाबत पुलिस से यह जानकारी मिली है कि दोनों लोगों को समझा बुझा कर उनके उनके घर भेज दिया गया है और परिजनों से अपील की गई है कि वे इस मामले में धैर्य और विवेक से काम लें.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें