ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज

Bihar News : एक तरफ पड़े थे अपनों के शव, दूसरी ओर फेरे ले रही थी दुल्हन, सड़क हादसे ने मातम में बदल दी परिवार की खुशियां

Bihar News : इस दर्दनाक हादसे में दुल्हन के भाई, चाचा समेत तीन लोगों ने अपने प्राण गँवा दिए हैं

Bihar News
bettiah road accident
© रिपोर्टर
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News : बेतिया से एक दुखदाई खबर सामने आ रही है, जहां बारात के स्वागत के लिए जा रहे दुल्हन के भाई और चाचा समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। खुशी के माहौल में दुःख में तब्दील हो गया और परिवार में मातम छा गया है। बताया जाता है की यह घटना तब हुई जब ये सभी बारात के स्वागत के लिए जा रहे थे। शादी में बारात का स्वागत करने के लिए ये सभी लोग जयप्रकाश चौक पर गए थे। घटना जिले के योगापट्टी मुख्य मार्ग पर चमैनिया के पास की है।


बारात के स्वागत ने ले ली जान

जानकारी के मुताबिक़ यह घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पिपरा कचहरी टोला के शिवनाथ प्रसाद (65), सरकारी शिक्षक जयप्रकाश कुमार (32) तथा बिट्टु राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब सभी शादी में बारात का स्वागत करने के लिए जयप्रकाश चौक पर उन्हें नाश्ता कराने गए थे। वापस लौटते समय एक बाइक से इनकी टक्कर हो गई।


नहीं होने दी परिवार को जानकारी

जिसके बाद घायलों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। वहीं शादी की तैयारी के बीच यह हादसा हुआ तो ग्रामीणों ने फौरन मोर्चा थाम लिया और घटना की जानकारी शादी के घर में नहीं होने दी। एक तरफ जहां अस्पताल में दुल्हन के रिश्तेदारों के शव पड़े थे तो वहीं दूसरी ओर दुल्हन की शादी करायी जा रही थी।


मातम में बदल गई सारी खुशियां

जिसके बाद लड़की के घर में विवाह का भोज तेजी से कराया गया। दुल्हन को विदा करने के बाद यह जानकारी सबके बीच दी गई। हादसे में बाइक चला रहे बिट्टु राम की भी मौत हो गई। इस हादसे से दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों के परिवारों में मातम का माहौल है। शादी की तैयारियां चल रही थीं और बारात दरवाजे पर पहुंचने ही वाली थी कि यह दुर्घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट