ब्रेकिंग
कोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Bihar News: गाड़ी पर चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने दिखाया दम; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar News: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को आरपीएफ जवानों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत की गई इस कार्रवाई की सभी ने सराहना की।

Bihar News
बड़ा हादसा टला
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह आरपीएफ की सतर्कता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी संख्या 15713 अप (कटिहार–पटना इंटरसिटी) के प्रस्थान के दौरान एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। आरपीएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ट्रेन सुबह 09:47 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर पहुंची और 09:50 बजे प्रस्थान करने लगी। इसी दौरान महिला जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला कुछ दूरी तक घसीटती चली गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।


ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने अद्भुत साहस और तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। उनके साथ दो अन्य सुरक्षाकर्मी—एक महिला जवान समेत कुल तीन कर्मियों—ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बाहर खींच लिया। रेस्क्यू के दौरान एक जवान जमीन पर गिर भी पड़ा, लेकिन सूझबूझ और टीमवर्क के कारण महिला की जान बचा ली गई।


जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव बाजार वार्ड-11 निवासी दुर्गा शाह की 45 वर्षीय पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति और बच्चों के साथ टिकट लेकर बेगूसराय से राजेंद्र नगर तक यात्रा करने वाली थीं। ट्रेन खुलने के दौरान जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश में यह हादसा हुआ।


आरपीएफ निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविन्द कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। आरपीएफ की इस साहसिक कार्रवाई की यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने सराहना की है। ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत की गई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुरक्षा बलों की सजगता और मानवीय प्रतिबद्धता यात्रियों की सुरक्षा के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता