ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला, छापेमारी करने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाड़ी क्षतिग्रस्त

Bihar News: रोहतास में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। उत्पाद विभाग की टीम शराब के लिए छापेमारी करने गई थी, लेकिन गांव वालों ने टीम पर हमला कर दिया।

Bihar News
रोहतास में पुलिस टीम पर हमला
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह गांव में रविवार को पुलिस टीम पर हमला हुआ है। उत्पाद विभाग की टीम शराब के लिए छापेमारी करने गई थी। गांव वालों ने टीम पर हमला कर दिया। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग की टीम गांव के हरेश राम के घर छापेमारी करने पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने घर में तोड़फोड़ की और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। उनका यह भी दावा है कि हरेश राम का शराब के अवैध धंधे से कोई संबंध नहीं है और वह बाहर रहकर काम करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस जब कोई आपत्तिजनक सामान नहीं ढूंढ पाई, तो उन्होंने घर की महिलाओं से सख्ती से पूछताछ की और कथित रूप से दुर्व्यवहार किया।


इसके बाद ग्रामीण नाराज हो गए और भारी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध करने लगे। आक्रोशित भीड़ ने उत्पाद विभाग की टीम का घेराव कर लिया। स्थिति बिगड़ती देख टीम के दो वाहन वहां से निकलने में सफल रहे, लेकिन एक स्कॉर्पियो को भीड़ ने घेर लिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात को कंट्रोल किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता