ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Bihar News: बिहार के करीब 100 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, SSP ने ले लिया बड़ा एक्शन; जानिए..

Bihar News: बिहार के करीब 100 पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है. एसएसपी ने इनके खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए अगले आदेश तक इनके वेतन पर रोक लगा दिया है.

Bihar News
98 पुलिस अधिकारियों पर एक्शन
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रही है, जहां एकसाथ करीब एक सौ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। सारण एसएसपी ने 98 पुलिस अधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। एसएसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, सारण जिले में मार्च के महीने में दो या दो से कम कांडों का निष्पादन करने वाले जिले के 98 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करने का आदेश दिया था। 


जिले के 98 लापरवाह अधिकारियों की पहचान होने के बाद एसएसपी ने अगले आदेश तक सभी के वेतन निकासी पर रोक लगा दिया है। इनमें सबसे अधिक मुफस्सिल थाने के 12 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं 18 ऐसे आईओ भी हैं जिन्हें अच्छे काम के लिए पुरस्कृत भी किया गया है।


जिन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एक्शन हुआ है उनमें, दरियापुर, दाउदपुर और सहाजितपुर थाने के 6-6, इसुआपुर के 7, सोनपुर, मकेर, एकमा और जनता बाजार थाने के 4-4, हरिनाथपुर, भगवानबाजार, नयागांव, एएलटीएफ मढ़ौरा, गरखा नगर थाना, जलालपुर, रिविलगंज और कोपा के 2-2 अधिकारी शामिल हैं।


वहीं अवतारनगर, मढौरा, परसा और गौरा थाने के 3-3, दिघवारा के 5 और पानापुर, मशरक, डेरनी, अकीलपुर, तरैया, डोरीगंज, मांझी, रसूलपुर, बनियापुर और खैरा थाना के 1-1 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। सारण एसएसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें