ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार ने गांवों में नल का जल पहुंचाने में बनाया रिकॉर्ड, दिसंबर तक पूरा हो जाएगा काम

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना ने नया रिकॉर्ड बनाया है. देश भर में बिहार एक मात्र ऐसा राज्य है, जिसमें इस योजना के तहत 34323 ग्रामीण इलाकों

बिहार ने गांवों में नल का जल पहुंचाने में बनाया रिकॉर्ड, दिसंबर तक पूरा हो जाएगा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना ने नया रिकॉर्ड बनाया है. देश भर में बिहार एक मात्र ऐसा राज्य है, जिसमें इस योजना के तहत 34323 ग्रामीण इलाकों में लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाया है. बाकि बचे गांव में भी इस वर्ष दिसंबर तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. बिहार ने हर घर नल का जल पहुंचाने में बेहतर प्रदर्शन किया है. 


जल जीवन मिशन के डेटा के आंकड़ों के मुताबिक, पांच अगस्त 2022 तक योजना से एक करोड़ 60 लाख लाभार्थी जुड़ चुके है. साथ ही, बचे लाभुकों को इस वर्ष दिसंबर तक जोड़ा दिया जायेगा. बिहार ही एक मात्र ऐसा राज्य है जो इस योजना पर गंभीरता से काम कर रहा है. बिहार में हर घर नल का जल योजना का काम 99 प्रतिशत पूरा हो गया है. बिहार में सात निश्चय के तहत 2016 में हर घर नल का जल योजना शुरू की गई थी.


बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत देश के सभी लोगों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2019 को इसकी घोषणा की थी. इस योजना को 2024 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया. खास बात है कि बिहार ही एक मात्र ऐसा राज्य है जो इस योजना पर गंभीरता से काम कर रहा है. इसके अलावे अन्य राज्यों में काम की गति काफी धीमा है.

टैग्स