ब्रेकिंग
JLNMCH ब्लड बैंक में अब आधार और फिंगरप्रिंट जरूरी, 3 महीने से पहले रक्तदान करने वालों की होगी पहचान बिहार में तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्टबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगJLNMCH ब्लड बैंक में अब आधार और फिंगरप्रिंट जरूरी, 3 महीने से पहले रक्तदान करने वालों की होगी पहचान बिहार में तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्टबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग

बिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग

Bihar News: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया कैंपस स्थापित होगा। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य के युवा कलाकारों को बिहार में ही अभिनय, निर्देशन और रंगमंच की राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में कला और संस्कृति के क्षेत्र में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama-NSD) के नए कैंपस की स्थापना को मंजूरी दे दी है। कैंपस शुरू होने के बाद बिहार के युवा कलाकारों को नाट्य प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें राज्य में ही राष्ट्रीय स्तर की रंगमंचीय शिक्षा और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।



NSD कैंपस की स्थापना के लिए बिहार सरकार जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भवन निर्माण की लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा भी वहन करेगी। इससे राष्ट्रीय स्तर के नाट्य प्रशिक्षण संस्थान के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के विकास में मदद मिलेगी।



लोक कला और रंगमंच को मिलेगा बढ़ावा

बिहार की अपनी समृद्ध नाट्य और लोक संस्कृति रही है। राज्य की लोक नाट्य परंपराओं, रंगमंच और सांस्कृतिक विरासत को NSD कैंपस के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। कैंपस के माध्यम से लोक नाट्य और आधुनिक रंगमंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।



नए कैंपस के जरिए बिहार संगीत नाट्य अकादमी के साथ मिलकर सांस्कृतिक गतिविधियों और नाट्य कला को बढ़ावा देने की योजना है। इससे स्थानीय कलाकारों, रंगकर्मियों और युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षण के साथ मंच और अपनी कला को आगे बढ़ाने के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।



अभिनय से लेकर निर्देशन तक मिलेगा प्रशिक्षण

बिहार में NSD कैंपस खुलने से रंगमंच से जुड़े युवाओं को अभिनय, निर्देशन, रंगमंच तकनीक और अन्य नाट्य विधाओं में बेहतर प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्थानीय लोक कलाओं और पारंपरिक नाट्य शैलियों को आधुनिक रंगमंच से जोड़ने का भी अवसर मिलेगा।



सरकार की इस पहल को बिहार की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और युवा प्रतिभाओं के भविष्य में निवेश के तौर पर देखा जा रहा है। NSD जैसे राष्ट्रीय संस्थान की मौजूदगी से राज्य में रंगमंच की गतिविधियों को नई गति मिलने और बिहार के कलाकारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता