ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली

बिहार: नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो भाइयों की मौत, घर में आनी थी बुआ की बारात

SASARAM: खबर रोहतास से है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। घटना कछवा सहायक थाना क्षेत्र के खिरियाव की है। यहां एक शादी समारोह वाले घर में दो भाइयों की दर्दनाक

बिहार: नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो भाइयों की मौत, घर में आनी थी बुआ की बारात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। घटना कछवा सहायक थाना क्षेत्र के खिरियाव की है। यहां एक शादी समारोह वाले घर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई स्नान करने के लिए नदी में गए थे, इसी दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतकों की पहचान खिरियाव निवासी रमेश सिंह के 9 वर्षीय बेटे आयुष कुमार और दिनेश सिंह के 10 वर्षीय बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों बच्चों की बुआ की बारात आने वाली थी। बारात के स्वागत की तैयारियों जोरशोर से चल रही थी। इसी दौरान दोनों भाई स्नान करने के लिए पास में ही मौजूद नदी में उतर गए, जहां गहराई का पता नहीं चलने से दोनों पानी में डूब गए।


हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी की तरफ भागे। जबतक दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। एक साथ परिवर के दो दीपक बुझने से परिवार में हाहाकार मच गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता