ब्रेकिंग
भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद

बिहार : मुखिया ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कुर्की जब्ती के दौरान कीमती सामान गायब

SAHARSA : सहरसा के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस पर कुर्की के दौरान जब्त किए गये सामान चुराने का आरोप लगा है. दरअसल, पंचायत चुनाव के दौरान बूथ पर गोलीबारी की गई

बिहार : मुखिया ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कुर्की जब्ती के दौरान कीमती सामान गायब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस पर कुर्की के दौरान जब्त किए गये सामान चुराने का आरोप लगा है. दरअसल, पंचायत चुनाव के दौरान बूथ पर गोलीबारी की गई थी. गोलीकांड आरोपी के घर की कुर्की जब्ती हुई थी. शुक्रवार को न्यायालय में इस मामले में फैसला सुनाते हुए कुर्की जब्ती के सामानों को रिलीज करने का आदेश दिया. अब पुलिस पर सामान चुराने का आरोप लगा है.


जानकारी के मुताबिक, मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के रोता खेम पंचायत का है. पंचायत चुनाव के दौरान मुखिया गुड्डी देवी के पति देवानंद यादव पर गोलीबारी करने का आरोप लगा था. जिसके बाद वह फरार चल रहा था. इसके लेकर पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की जब्ती हुई थी. कुछ दिन पहले उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. जिसके बाद शुक्रवार को न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई की. 


अदालत ने अपने फैसले में पुलिस को कुर्की जब्ती के सामानों को रिलीज करने का आदेश दिया. जिसके बाद वर्तमान मुखिया गुड्डी देवी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जप्त सामानों में से कई सामान गायब है. कुर्की जब्ती के दौरान जब्त किए गए सामान में से जेवर-पैसे सहित अन्य कई कीमती सामान गायब हैं. हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने बच रही है. 

टैग्स