ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Bihar News: मोबाइल पर बात करते हुए अचानक कुएं में जा गिरा युवक, डूबने से हो गई मौत, एक हफ्ते पहले धूमधाम से हुई थी शादी

MUNGER: बिहार के मुंगेर में एक दर्दनाक घटना हुई है। मोबाइल फोन पर बात करते हुए एक युवक अचानक कुएं में गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले ही युवक की धूमधाम से शादी ह

Bihar News: मोबाइल पर बात करते हुए अचानक कुएं में जा गिरा युवक, डूबने से हो गई मौत, एक हफ्ते पहले धूमधाम से हुई थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर में एक दर्दनाक घटना हुई है। मोबाइल फोन पर बात करते हुए एक युवक अचानक कुएं में गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले ही युवक की धूमधाम से शादी हुई थी। घटना शामपुर थाना क्षेत्र के मंदारे गांव की है।


मृतक शशि शर्मा शिवपुर लौगांय गांव का रहना वाला था और वह अपने रिश्तेदार के साथ मंदारे आया था। कुएं के ऊपरी हिस्से पर खड़े होकर जब वह किसी से फोन पर बात कर रहे थे, तब उनका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया।


घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शशि को कुएं से बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए हवेली खड़गपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


शशि शर्मा के परिवार वाले इस घटना से सदमे में हैं। शादी के महज 8 दिन बाद ही उनके बेटे की मौत हो गई है। शशि अपने परिवार में सबसे बड़ा था और फर्नीचर बनाने का काम करता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोग इस हादसे से बेहद दुखी हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें