ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

बिहार में दिव्यांग बच्ची से हैवानियत, लड़की को अकेला देख 3 बच्चों के बाप ने कर दिया गंदा काम

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां तीन बच्चों के एक पिता ने 11 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. दरिंदगी करने के बाद ब

बिहार में दिव्यांग बच्ची से हैवानियत, लड़की को अकेला देख 3 बच्चों के बाप ने कर दिया गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां तीन बच्चों के एक पिता ने 11 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. दरिंदगी करने के बाद बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं, पीड़िता की मां ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में कराहते हुआ देखा तो पीड़िता उसके पैर तले जमीन खिसकने लगी. आनन- फानन में घर वाले घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचे. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है.


घटना की जानकारी के बाद प्रसाशन ने पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता देखटे हुए बच्ची को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि प्राथमिक इलाज में बच्ची के शरीर से खून रुकना बंद हो गया,  लेकिन पीड़िता फिलहाल बेहोश अवस्था में जिंदगी-मौत से जूझ रही है. फिलहाल पीड़िता सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती है. 


पीड़िता की मजदूर मां ने बताया कि उसकी बच्ची शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के साथ-साथ मूक-बधिर भी है. वह बिना किसी की मदद लिए उठ-बैठ नहीं सकती है. मंगलवार की शाम वह शौच जाने के दौरान अपने दिव्यांग बेटी को कुर्सी पर बैठाकर छोटे पुत्र की देखरेख में खेत की ओर गई थी. इस दौरान उनके छोटे बेटे ने आरोपी की गोद में पीडिता को देखा था. उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी. 


पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी प्रकाश महतो के बेटे रौशन महतो (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

टैग्स