ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में 3 जुलाई को मेगा रेल ब्लॉक के कारण 17 ट्रेनें कैंसिल, विक्रमशिला एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल के रूट में बदलाव

BIHAR: बिहार रेल विभाग से रेल यात्रियों के लिए एक जरुरी सूचना है. 3 जुलाई से भागलपुर से जमालपुर रेलवे ट्रैक पर मेगा रेल ब्लॉक रहेगा, जिसके कारण 17 ट्रेने रद्द कर दी जाएगी. इसकी जान

बिहार में 3 जुलाई को मेगा रेल ब्लॉक के कारण 17 ट्रेनें कैंसिल, विक्रमशिला एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल के रूट में बदलाव
First Bihar
2 मिनट

BIHAR: बिहार रेल विभाग से रेल यात्रियों के लिए एक जरुरी सूचना है. 3 जुलाई से भागलपुर से जमालपुर रेलवे ट्रैक पर मेगा रेल ब्लॉक रहेगा, जिसके कारण 17 ट्रेने रद्द कर दी जाएगी. इसकी जानकारी पूर्व रेलवे सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने दी है. उन्होंने बताया है कि लम्बी दूरी वाली ट्रेन के रास्बते में बदलाव किया जाएगा. बता दें कि भागलपुर जमालपुर रेलवे ट्रेक पर नाथनगर और अकबरनगर के बीच ब्रीज नंबर 164 के पास गार्डन का काम चल रहा है, जिसके कारण ट्रेन सेवा में फेरबदल किया गया है.


आपको बता दें, रद्द होने वाली ट्रेनों के लिस्ट में कौन कौन सी ट्रेने हैं. मेगा ब्लॉक के कारण 2 जुलाई से जयनगर भागलपुर एक्सप्रेस रद्द हुई है, 3 जुलाई सेभागलपुर से जयनगर जाने वाली ट्रेन रद्द की गई है, 3 जुलाई को भागलपुर मुझफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस भी रद्द की गयी है,03406 और 03406 जमालपुर –भागलपुर , जमालपुर पैसेंजर, जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर,जमालपुर साहिबगंज,-जमालपुर पैसेंजर, जमालपुर भागलपुर –जमालपुर पैसेंजर ,जमालपुर किउल जमालपुर पैसेंजर,रामपुरहाट -जमालपुर पैसेंजर,03037 और 03038 साहिबगंज –भागलपुर साहिबगंज पैसेंजर और 4जुलाई को चलने वाली गया –जमालपुर एक्सप्रेस रद्द की गयी है.


वहीं जिन ट्रेनों के रूट बदले गये हैं ,उनकी लिस्ट में भी कुछ ट्रेने हैं – 2 जुलाई को ब्रह्मपुत्र मेल वाया कटिहार बरौनी पटना से हो कर जाएगी, 3 जुलाई को भागलपुर से खुलने वाली एलटीटी एक्सप्रेस, अप विक्रमशिला एक्सप्रेस और भागलपुर –अजमेर एक्सप्रेस वाया बांका – जसीडिह –किउल होकर जाएगी, वहीं गोड्डा रांची एक्सप्रेस 3 जुलाई की वाया दुमका –जसीडिह और गया –हावड़ा एक्सप्रेस वाया किउल  झाझा – आसनसोल होकर जाएगी. 3 जुलाई को  मालदा टाउन- किउल –मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस ,साहिबगंज –जमालपुर –साहिबगंज मोमू ट्रेन भागलपुर तक ही चलेगी और यही से वापस हो जाएगी.

टैग्स