ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

बिहार में ‘यास’ का भयानक असर, तबाही से चार लोगों की मौत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

PATNA : चक्रवाती तूफ़ान यास कमज़ोर जरूर पड़ गया हो लेकिन इसका भयानक असर बिहार में देखने को मिल रहा है. गुरुवार से लगातार तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. वहीं, बिहार में पेड़ और आकाशीय

बिहार में ‘यास’ का भयानक असर, तबाही से चार लोगों की मौत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चक्रवाती तूफ़ान यास कमज़ोर जरूर पड़ गया हो लेकिन इसका भयानक असर बिहार में देखने को मिल रहा है. गुरुवार से लगातार तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. वहीं, बिहार में पेड़ और आकाशीय बिजली गिरने कई मौतें हो गई है. 


बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिहार में अलग-अलग जगहों पर पेड़ गिरने से तीन और ठनका की चपेट में आने से एक मौत हो गई है. वैशाली के जंदाहा के महिसौर में ताड़ का पेड़ गिरने से 10 वर्षीय बालक की जान चली गई. दूसरी तरफ बांका के अमरपुर के लौगांय में सूखे ताड़ का पेड़ गिरने से छह वर्षीय साक्षी कुमारी की मौत हो गई. इधर गया के गुरुआ में ताड़ के पेड़ से गिरकर 25 साल के युवक की मौत हो गई. वहीं वजीरगंज के पुनावां में 50 वर्ष से अधिक का पुराना पीपल का पेड़ गिरा और दो लोगों की छत को नुकसान पहुंचा है. शेखपुरा जिले में ठनका से एक की मौत हो गई.


बिहार में लगातार बारिश जारी है. बिहार में दक्षिण और पूर्वी में ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 से 48 घंटों में मध्य बिहार में भी कुछ जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि राज्य भर में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश अगले दो दिनों तक होने की वजह से कुछ जगहों पर जलजमाव या बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. उन्होंने कहा कि चूंकि चक्रवाती सिस्टम अब कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बदल गया है इस वजह से मौसम की तीव्रता भी कम हो गई है. यानी पहले किए गए पूर्वानुमान से भी कम बारिश और हवा की गति सूबे में दिखेगी.