ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

बिहार: उधार का अंडा खाने को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग, एक महिला की मौत, कई घायल

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां उधार अंडा खाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. यह मामला इतना तुल पकड़ा कि देखते दे

बिहार: उधार का अंडा खाने को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग, एक महिला की मौत, कई घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां उधार अंडा खाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. यह मामला इतना तुल पकड़ा कि देखते देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. घटना के दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. 


इस मामले में पांच लोग आरोपी हैं, जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दे यह मामला खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव का है. दाउदनगर के बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी अरुण कुमार के अनुसार एक दुकान में उधार का अंडा खाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. और गोलीबारी शुरू हो गई. वहीं पास में रविदास पूजा का आयोजन चल रहा था, जिस वकारण से भीड़ थी. और गोलीबारी में एक महिला आ गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. और कई घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जिसमें  2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.


पुलिस ने घटना में पांच आरोपी में से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है. 

टैग्स