ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बस और मैजिक की टक्कर में कई लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे 12 से अधिक लोग घायल हो

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बस और मैजिक की टक्कर में कई लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा और मेथवलिया गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि घायल सभी लोग मैजिक वैन पर सवार होकर छपरा जा रहे थे। उसी दौरान सीवान जा रही बस ने मैजिक वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मैजिक वैन पलट गई और वैन सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।


ग्रामीणों ने आरोपी बस ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बस को जब्त कर थाने ले गई है। गंभीर रूप से घायलों में छपरा और सीवान दोनों जगह के रहने वाले लोग शामिल हैं। एक घायल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है जबकि अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें