ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

SIWAN: बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। तीनों य

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN:  बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। तीनों युवक साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे डंफर ने तीनों को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई ।घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर की। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा ओवरब्रिज की है।


जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही साइकिल पर सवार होकर मैरवा ओवरब्रिज की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने अपना निंयत्रण खो दिया और तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि, मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस मंगाकर युवकों को मैरवा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।


अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। सड़क जाम के कारण जाम की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोग लगातार डंपर चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी की। हंगामें की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें