ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

बिहार: टीचर के घर का ताला तोड़ घुसे चोर, 5 लाख नकदी और लाखों के गहने समेत ले गए सबकुछ

SAHARSA: बिहार में चोरों का आतंक जारी है. ताजा मामला राज्य के सहरसा जिले का है जहां चोरों ने टीचर के घर को निशाना बनाया है. बताया गया कि चोरों ने घर का टला तोड़ कर घर के अंदर घ

बिहार: टीचर के घर का ताला तोड़ घुसे चोर, 5 लाख नकदी और लाखों के गहने समेत ले गए सबकुछ
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में चोरों का आतंक जारी है. ताजा मामला राज्य के सहरसा जिले का है जहां चोरों ने टीचर के घर को निशाना बनाया है. बताया गया कि चोरों ने घर का टला तोड़ कर घर के अंदर घुसे, और गोदरेज में रखा करीब पांच लाख रूपये के जेवरात चोरी कर लिया.


यह घटना जिले के नगर निगम व सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 11, गौतम नगर में हुई है. पीड़ित शिक्षक पंचगछिया नंदलाली निवासी सुनिल कुमार ने बताया कि वह सपरिवार बीते 29 अप्रैल को राजस्थान के कोटा गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने बताया कि घर पहुंचने पर देखा की दरवाजे का ताला टुटा हुआ है. पीड़ित ने अंदर कमरे में रखा गोदरेज व ट्रंक का ताला टुटा हुआ था. सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था.


उन्होंने बताया कि चोरों ने गोदरेज में रखा करीब पांच लाख रूपये के जेवरात चोरी कर लिया. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात सहित अन्य सामानों की भी चोरी कर ली है. पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रावाई करने की मांग की है. वहीं इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को सुनसान घर होने की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए. जानकारी हो कि शहर में सुनसान घरों में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, लगातार चोरी की घटना हो रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता