ब्रेकिंग
सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री

बिहार में तय समय पर होगी मैट्रिक की परीक्षा, एडमिट कार्ड हुआ जारी

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते

बिहार में तय समय पर होगी मैट्रिक की परीक्षा, एडमिट कार्ड हुआ जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है लेकिन मैट्रिक की परीक्षा तय तारीख पर ही होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से आज एडमिट कार्ड जारी किया गया है। मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 और 22 जनवरी को होनी है और सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जानी है। इसे लेकर बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है। 


कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड?

मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड को स्कूल में जाकर लिया जा सकता है। डाउनलोड करने के लिए स्कूल के हेड को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी। जिसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।


 यूजर होम पेज पर दिए गए सेकेंडरी स्कूल लॉगइन बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद स्कूल हेड उस पर हस्ताक्षर और मुहर लगाएंगे। जिसके बाद छात्रों को एडमिट कार्ड दिया जाएगा। 

टैग्स