ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR NEWS : बिहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के सिर में मारी गोली; कांप उठा पूरा इलाका

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी

BIHAR NEWS : बिहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के सिर में मारी गोली; कांप उठा पूरा इलाका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मु. राजीव के पुत्र मु. अकबर को अज्ञात बदमाशों ने  सिर में गोली मार दी।स्वजन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन मरीज को इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। हालत गंभीर बनी हुई है।


वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। घायल शख्स के पिता ने बताया शाम घर से खाना खाने के बाद अकबर निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं आया। घरवालों ने काफी खोजबीन की पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह सीताकुंड डीह के लोगों ने इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पर जाकर देखा अकबर के सिर में गोली लगी है और वह खून निकल रहा है।


उधर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिवार वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल बदमाशों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की सही जानकारी सामने आएगी।