ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बढ़ेगी परेशानी, PUC से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक पर लगेगी रोक; सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश✦बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बढ़ेगी परेशानी, PUC से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक पर लगेगी रोक; सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश✦बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

बिहार में सूखे को लेकर सरकार का फैसला, प्रखंड स्तर पर होगा कम बारिश का आकलन

PATNA : बिहार के किसानों के लिए ये साल मायूसी भरा है। राज्य में मानसून की कम बारिश ने किसानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सूबे में सूखे के हालात को देखते हुए सरकार भी हरसंभ

बिहार में सूखे को लेकर सरकार का फैसला, प्रखंड स्तर पर होगा कम बारिश का आकलन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के किसानों के लिए ये साल मायूसी भरा है। राज्य में मानसून की कम बारिश ने किसानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सूबे में सूखे के हालात को देखते हुए सरकार भी हरसंभव मदद को तैयार दिख रहे है। राज्य में कम बारिश के कारण पैदा सूखे की स्थिति का सरकार प्रखंडवार आकलन कराएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी निर्देश दिया है कि अधिकारी हालात पर नजर रखें और किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। संभावित सूखे की हालात में किसानों को हर संभव मदद देने की योजना तैयार रखने को मुख्यमंत्री ने कहा है।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सूखे के हालात की समीक्षा की और कम बारिश को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। नीतीश ने कहा कि किसानों को डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलाएं। किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करें। जितने क्षेत्रों में धान की रोपनी हुई है, उसके बचाव के लिए किसानों को सिंचाई के साधन उपलब्ध कराएं। जो किसान कम बारिश के कारण खेती नहीं कर पाये हैं, उनकी मदद करनी होगी। इसके साथ ही वैकल्पिक फसल योजना के तहत जो किसानों चाहते हैं उन्हें तत्काल बीज मुहैया कराया जाए।

टैग्स