ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: शहीद सुनील की पत्नी बोली.. चीन को लगेगी हाय, हो जाएगा बर्बाद

PATNA: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद बिहार बटालियन के हवलदार सुनील कुमार का आज अंतिम संस्कार किया गया. पति को सलामी देने के बाद पत्नी ने कहा कि मेरे प

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद बिहार बटालियन के हवलदार सुनील कुमार का आज अंतिम संस्कार किया गया. पति को सलामी देने के बाद पत्नी ने कहा कि मेरे पति देश के लिए शहीद हुए है उनपर गर्व है, लेकिन चीन को हाय लगेगी और चीन बर्बाद हो जाएगा. सुनील की पत्नी ने कहा कि मेरे पति तो शहीद हो गए, लेकिन केंद्र सरकार को चीन से बदला. बिना चीन से बदला लिए हुए काम नहीं चलेगा. 

चीन मुर्दाबाद के लगे नारे

शहीद हवलदार सुनील कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा. जैसे ही गांव में पार्थिव शरीर पहुंचा तो  हाथ में झंडा लिए सैकड़ों युआ नारा लगाने लगे. युवा नारा लगाते रहे जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक सुनील कुमार का नाम रहेगा,सुनील जिंदाबाद और चीन मुर्दाबाद के खूब नारा लगे. 

अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

शहीद सुनील की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. सबकी आंखे नम थी. आसपास के गांव के लोग भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे. सुनील के पार्थिव शरीर को देख पत्नी, मां और परिवार के लोगों के आंसू रूक नहीं रहे थे. 

सुनील कुमार बिहटा के तारानगर के सिकरिया के रहने वाले थे. वर्तमान में उनका परिवार दानापुर में रह रहा है. बड़े भाई अनिल कुमार जो की खुद एक आर्मी जवान हैं उन्होंने बताया की देश के लिए मेरा भाई शहीद हुआ है. इस बात का हमें गर्व है कहते ही वे रो पड़ते हैं कहते हैं कि मैनें उसे अपने बेटे की तरह पाला-पोसा बड़ा किया था.  मेरे आंखों के सामने वे हमें छोड़ कर चला गया. उन्होनें बताया कि मैनें खुद भाई को पढ़ाया-लिखाया। वह 2002 में इंडियन आर्मी का हिस्सा बनें. सुनील कुमार अपने पीछे दो बेटा और एक बेटी को छोड़ गये हैं.