ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में रेमडेसिविर की भारी किल्लत, इंजेक्शन नही मिलने से मरीजों की हो रही मौत

PATNA : कोरोना संकट से जूझते बिहार में ऑक्सीजन के साथ-साथ दवाओं की भी भारी कमी है। राज्य में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सबसे जरूरी इंजेक्शन रेमडेसिविर की घोर किल्लत हो गई। सं

बिहार में रेमडेसिविर की भारी किल्लत, इंजेक्शन नही मिलने से मरीजों की हो रही मौत
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट से जूझते बिहार में ऑक्सीजन के साथ-साथ दवाओं की भी भारी कमी है। राज्य में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सबसे जरूरी इंजेक्शन रेमडेसिविर की घोर किल्लत हो गई। संक्रमितों के इलाज के दौरान निजी और सरकारी अस्पतालों में यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके बिना गंभीर मरीज दम तोड़ रहे हैं। परिजन अपनों की जान बचाने को मारे-मारे फिर रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कुछ प्राइवेट अस्पताल सीधे कम्पनी से इंजेक्शन हासिल कर इलाज में उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पैसे वसूल जा रहे हैं। 


विभागीय सूत्रों का की मानें तो तीन दिन पहले एक हजार वॉयल रेमडेसिविर इंजेक्शन बिहार को मिला था। जिसे अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमितों की आवश्यकता के मद्देनजर यह नाकाफी साबित हुआ। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव सह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सोमवार को स्वीकार किया कि रविवार को रेमडेसिविर का एक भी वॉयल बिहार नहीं पहुंचा। शनिवार को 200 वॉयल मिले थे। 


स्वास्थ्य विभाग ने जायड्स कैडिला को 50 हजार वॉयल रेमडेसिविर की सप्लाई का ऑर्डर दिया। एक सप्ताह में आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इसे ड्रग कंट्रोलर की अध्यक्षता में बनी समिति द्वारा सरकारी और निजी अस्पतालों को दिये जाएंगे। सरकार की कोशिश है कि निजी क्षेत्रों को भी इंजेक्शन ड्रग कंट्रोलर की निगरानी में उचित मूल्य पर मिले।

टैग्स