ब्रेकिंग
कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार

बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत, पटना में 4 की गई जान

PATNA : कोरोना वायरस से बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 14 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 336 लोगों की मौत हो गई है। पटना के अ

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस से बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 14 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 336 लोगों की मौत हो गई है। पटना के अंदर पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की जान गई है। पटना में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 1871 मरीज हुए हैं। 


स्वास्थ विभाग ने 24 घंटे के अंदर बिहार में 36534 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 6 लाख 48 हजार 939 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है।  बिहार में कोरोना का रिकवरी रेशियो भी हल्का सुधरा है। राज्य में अब रिकवरी रेशियो बढ़कर 64.65 फ़ीसदी हो गया है। लेकिन अभी भी 20722 एक्टिव केस मौजूद हैं। 


स्वास्थ्य विभाग ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक भागलपुर में अब तक 30 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। गया में 23, नालंदा में 20, रोहतास में 19, मुंगेर में 17, मुजफ्फरपुर में 13, पूर्वी चंपारण में 13, समस्तीपुर में 11, सारण में 11, पश्चिम चंपारण में 10, बेगूसराय में 10, भोजपुर में 12, दरभंगा में 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अन्य जिलों की बात करें तो अररिया में 7, अरवल में 2, औरंगाबाद में 4, बांका में 2, बक्सर में 4, गोपालगंज में 1, जमुई में 1, जहानाबाद में 5, कैमूर में 7, कटिहार में 3, खगड़िया में 5, किशनगंज में 4, लखीसराय में 4, मधेपुरा में 1, मधुबनी में 2, नवादा में 7, पूर्णिया में 4, सहरसा में 1, शेखपुरा में 1, शिवहर में 1, सीतामढ़ी में 4, सिवान में 8, सुपौल में 2 और वैशाली में 8 लोगों की जान कोरोना ने ली है।

टैग्स