ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार में पहले चरण के अंदर साढ़े चार लाख लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, राज्य सरकार ने पूरी की तैयारी

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए हरी झंडी मिलने के बाद अब बिहार में भी टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. बिहार में पहले चरण के अंदर 4,62,000 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वै

बिहार में पहले चरण के अंदर साढ़े चार लाख लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, राज्य सरकार ने पूरी की तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए हरी झंडी मिलने के बाद अब बिहार में भी टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. बिहार में पहले चरण के अंदर 4,62,000 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दिया जाएगा. कोविड-19 पर टीकाकरण के लिए अब तक के 4,62,026 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि पहले चरण में सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 पर निबंधन की सुविधा दी गई थी.


राज्य में शुरू होने वाले वैक्सीनेशन के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है. कोरोना वायरस के प्रथम चरण में जिन्हें वैक्सीन दिया जाना है उन्हें मैसेज के जरिए सूचना दी जाएगी. राज्य स्वास्थ्य समिति के सहायक निदेशक के पीयूष कुमार चंदन के मुताबिक सभी टीकाकरण केंद्रों को भी टीकाकरण के बाद बायो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की भी व्यवस्था की गई है. साथ ही साथ टीकाकरण केंद्रों से पास के इलाके में कुल 10 पॉइंट तक वैक्सीन लाने की सुविधा रखी गई है ताकि वैक्सीन का टेंपरेचर मेंटेन किया जा सके.


राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से जानकारी दी गई है कि राज्य के सभी जिले में कोल्ड चेंज पॉइंट को सशक्त किया जा रहा है ताकि टीकाकरण के दौरान टीके के रखरखाव और प्रबंधन में किसी तरह की कोई समस्या ना हो. सभी जिलों के डीएम इसका खुद निरीक्षण कर रहे हैं. टीकाकरण की शुरुआत होने पर किस तरह की समस्या ना हो, इसे सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है. कोविड-19 को सभी के लिए सुरक्षित से बताया गया है और जनमानस में किसी भी तरह का कोई कंफ्यूजन न हो इसकी जिम्मेदारी भी जिलाधिकारियों को दी गई है.