ब्रेकिंग
शराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंद

बिहार में और बढ़ेगी ठंड, कल से 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, जानिए अपने शहर का हाल

PATNA: बिहार में मंगलवार से ठंड बढ़ने वाली है। कई जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। हालांकि आज राज्यभर में मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में पछुआ हवा की ग

बिहार में और बढ़ेगी ठंड, कल से 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, जानिए अपने शहर का हाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में मंगलवार से ठंड बढ़ने वाली है। कई जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। हालांकि आज राज्यभर में मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में पछुआ हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। पिछले 24 घंटों में राज्यभर में ठंड ने लोगों को राहत दी है। कुल 17 जिलों में तापमान बढ़ा है। इसमें राजधानी पटना भी शामिल है।



मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो राज्य के उत्तरी भागों में सुबह में कोहरा छाए रहेंगे। दक्षिण बिहार में अपेक्षाकृत न्यूनतम तापमान उत्तर बिहार के मुकाबले कम रहेगा। रविवार की बात करें तो सबसे ठंडा शहर रहा गया पाया गया। यहां के तापमान में लगभग 1.2 डिग्री की बढ़त रिकार्ड की गई। गया का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पटना के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



कल यानी रविवार को बिहार के छह जिलों में तापमान में आंशिक गिरावट आई है। इसमें पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, कटिहार शामिल है। वहीं, 17 जिलों के औसत न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव नहीं होने की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

टैग्स