ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में नहीं होगी नौकरी की कमी ! NDA की सरकार ने 2133 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

PATNA : आरजेडी के साथ सरकार चलाने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सरकारी नौकरी देने की जो शुरुआत की थी, वह बीजेपी के साथ आने के बाद भी जारी रहेगी। अब इसी के तहत आज 21

बिहार में नहीं होगी नौकरी की कमी ! NDA की सरकार ने 2133 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के साथ सरकार चलाने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सरकारी नौकरी देने की जो शुरुआत की थी, वह बीजेपी के साथ आने के बाद भी जारी रहेगी। अब इसी के तहत आज 2133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 2133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा। इसके तहत  बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत 1333 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक अध्यापक और 572 व्याख्याता को भी नियुक्ति पत्र सौपा गया। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम होगा  उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित सिंह भी मौजूद थे। 


मालूम हो कि, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण का पहला बड़ा कार्यक्रम है। हालांकि, एनडीए नेता का कहना है कि 2020 में जब एनडीए की सरकार बनी थी, उस समय बीजेपी की तरफ से 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा किया गया था। इसके साथ ही जब नीतीश कुमार महागठबंधन में गए और सरकार बनी तो नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। 


उधर, नीतीश कुमार फिर से एनडीए में है और विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण की चर्चा के बाद जवाब में अधिक से अधिक नौकरी देने का फिर से वादा किया है। ऐसे में आने वाले समय में नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।  आज उसी के तहत 2100 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें