ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में गाद के कारण नदी में अटका ‘गंगा विलास’ क्रूज, छोटे जहाजों से तट तक पहुंचे सैलानी

CHHAPRA: गंगा के रास्ते सैलानियों को वाराणसी से डिब्रूगढ़ घुमाने के लिए निकले दुनिया के सबसे लंबे क्रूज गंगा विलास को बिहार में गाद की समस्या से सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह सैल

बिहार में गाद के कारण नदी में अटका ‘गंगा विलास’ क्रूज, छोटे जहाजों से तट तक पहुंचे सैलानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: गंगा के रास्ते सैलानियों को वाराणसी से डिब्रूगढ़ घुमाने के लिए निकले दुनिया के सबसे लंबे क्रूज गंगा विलास को बिहार में गाद की समस्या से सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह सैलानियों को लेकर सारण पहुंचा गंगा विलास क्रूज किनारे तक नहीं पहुंच सका और डोरीगंज के पास गंगा के गाद में फंस गया। जिसके बाद वहीं लंगर लगाकर छोटे जहाजों के जरीए सैलानियों को सारण के चिरांद तक लाकर पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराया गया। क्रूज पर सवार सैलानियों को चिरांद का भी भ्रमण करना था, लेकिन तट से कुछ दूर पहले ही गाद के कारण क्रूज अटक गया था। 


क्रूज के गंगा में अटकने के बाद छोटे-छोटे मोटर बोट के जरीए विदेशी सैलानियों को गंगा के किनारे तक लाया गया। जहां गाजे बाजे के साथ सैलानियों का स्वागत हुआ। चिरांद के पुरातात्विक अवशेषों को देखने के बाद फिर छोटे मोटर बोट के जरीए सैलानियों को वापस गंगा विलास क्रूज तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण क्रूज अटक गया था। आशंका जताई जा रही है कि बिहार में गंगा नदी में गाद के कारण इस विशाल क्रूज को और जगहों पर भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


बता दें कि गंगा विलास क्रूज 3210 किलोमीटर का सफर लगभग 51 दिनों में तय करेगा। अलग-अलग शहरों में इसका लगभग 50 जगहों पर ठहराव होगा। क्रूज को वाराणसी और गाजीपुर होते हुए बक्सर, छपरा, पटना, मुंगेर और भागलपुर के सुल्तानपुर, बंगाल से बांग्लादेश होते हुए डिब्रूगढ़ तक जाना है। दो महीने के लंबे सफर के दौरान क्रूज भारत और बांग्लादेश की 27 नदियों से होकर गुजरेगा। इस आलीशान गंगा विलास क्रूज में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। इस आलीशान क्रूज में स्विटिजरलैंड के 32 पर्यटक वाराणसी से डिब्रूगढ़ की यात्रा का आनंद ले रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें