ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार में नाव हादसा: महानंदा नदी की तेज धार में डूबी नाव, लोगों ने तैरकर बचाई जान

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां महानंदा नदी में नाव डूब गई है। नाव पर सवार लोगों ने तैरकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसम

बिहार में नाव हादसा: महानंदा नदी की तेज धार में डूबी नाव, लोगों ने तैरकर बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां महानंदा नदी में नाव डूब गई है। नाव पर सवार लोगों ने तैरकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाव सवार लोग चिखते चिल्लाते नजर आ रहे हैं। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसा कदवा के धनगामा इलाके की है।


बताया जा रहा है कि नाव पर कई लोगों के साथ साथ बाइक को भी नदी से पार ले जाया जा रहा था, इसी दौरान भार अधिक होने की वजह से नाव महानंदा नहीं में डूबने लगी हालांकि नाव पर सवार लोगों ने समय रहते नाव से छलांग लगा दी और तैरकर किनारे तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में नाव पर सवार बाइकें नदीं में डूब गई हैं। अब इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


बताते चलें कि कटिहार में नाव डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। साल 2022 में बरंडी नदी में एक नाव हादसे में 6 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी। छोटी से नाव में 10 से अधिक लोग सवार थे और नाव हादसे का शिकार हो गयी थी। आज फिर से उसी तरह की घटना हुई लेकिन गनीमत रही कि नाव पर सवार सभी लोगों की जान बाल बाल बच गई।