ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल

बिहार में मिले कोरोना के 619 नए मरीज, 24 घंटे में 7 की मौत

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की

बिहार में मिले कोरोना के 619 नए मरीज, 24 घंटे में 7 की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 619 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 237968 हो गई है. बिहार में फिलहाल 6,183 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 211 नए मामले सामने आये हैं. शुक्रवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 619 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 237968 हो गया है.


बीते दिन गुरुवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 7 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1281 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 502 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 2,30,503 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 97.12 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है. 

टैग्स