ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, नहीं मिलेगी ठंड से राहत, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वहीं अब मौसम का मिजाज

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, नहीं मिलेगी ठंड से राहत, कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वहीं अब मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में पूर्वी हवा बंद होकर पछुआ चलने लगी है. पर्वतीय राज्यों से आ रही उत्तर पछुआ हवा से पटना सहित पूरे राज्य के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी है. 


मौसम विभाग ने बिहार में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को राज्य के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र अलर्ट करते हुए बताया कि 9 फरवरी को पटना, गया, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. दूसरी तरफ 10 फरवरी को पटना, गया, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं.


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में कोल्ड डे की स्थिति दिखी. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम और  न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की. पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि एवं न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई.