ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली

बिहार : मारपीट में हुए घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शराब को लेकर हुआ था विवाद

ROHATAS : इस वक्त खबर बिहार के रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां दिनारा थाना क्षेत्र के बराढी कला गांव में शराब बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना में घायल शख्स की इलाज के

बिहार : मारपीट में हुए घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शराब को लेकर हुआ था विवाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHATAS : इस वक्त खबर बिहार के रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां दिनारा थाना क्षेत्र के बराढी कला गांव में शराब बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना में घायल शख्स की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि 1 जून को गांव में शराब बनाने से मना करने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में बराढ़ी कला के बाला मुशहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था। लेकिन आर्थिक समस्या के कारण मरीज का इलाज घर पर ही हो रहा था। जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। 


मृतक के परिजन पप्पू मुसार ने बताया कि गांव में कुछ लोग देसी शराब बनाने का काम करते हैं। गांव के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वे लोग नाराज हो गए। पहले तो शराब बनाने से इंकार कर दिया; लेकिन बाद में फिर जब शराब बनाना जाने लगा तो मना करने पर मारपीट की गई। जिसमें घायल व्यक्ति की आज मौत हो गई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता