ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में महिलाओं के लिए चल रही 39 सरकारी योजनाएं, सुशील मोदी बोले - नारी उत्थान है संकल्प

PATNA : बिहार सरकार महिला उत्थान को लेकर अपना अभियान जारी रखेगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि महिला विकास के लिए राज्य में कुल 39 सरकारी योजनाएं चलाई जा रही

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार महिला उत्थान को लेकर अपना अभियान जारी रखेगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि महिला विकास के लिए राज्य में कुल 39 सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजनाओं में तकरीबन 10,000 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। यह आंकड़ा बताने को काफी है कि बिहार सरकार महिला विकास को लेकर कितनी गंभीर है।

पटना में 'क्लोजिंग द जेंडर गैप' विषय पर आयोजित सम्मेलन का डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आज उद्घाटन किया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि बिहार का महिला बजट 30874 करोड़ रुपए का है। बिहार सरकार लगातार नारी उत्थान की दिशा में काम कर रही है। बिहार के अंदर पंचायत में महिलाओं को 50% और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण दिया गया जो देश में एक मिसाल है।

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार ने शराबबंदी जैसा कठोर कदम महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर ही लिया है। बिहार सरकार की तरफ से महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आगे भी इसी दिशा में काम करती रहेगी।