ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटना पुलिस की गुंडई: लाठी-डंडे के हमले से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 3 मासूम बच्चे समेत 5 लोग जख्मी

PATNA : लॉकडाउन में पुलिस और अधिकारियों की मनमानी की ख़बरें लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस की गुंडई देखने को मिली है. दरअसल ऑटो में

पटना पुलिस की गुंडई: लाठी-डंडे के हमले से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 3 मासूम बच्चे समेत 5 लोग जख्मी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लॉकडाउन में पुलिस और अधिकारियों की मनमानी की ख़बरें लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस की गुंडई देखने को मिली है. दरअसल ऑटो में बैठकर शादी से लौटे रहे एक परिवार के ऊपर पुलिस ने अचानक हमला कर दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें तीन मासूम बच्चे समेत एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. बच्चों के हाथ-पैर, कमर और छाती में गंभीर चोटे आई हैं.


पटना पुलिस की गुंडई: लाठी-डंडे के हमले से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 3 मासूम बच्चे समेत 5 लोग जख्मी


घटना पटनासिटी के मालसलामी थाना इलाके की है, जहां एक ऑटो पलटने से तीन बच्चे समेत 5 लोगबुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि पटनासिटी के बेगमपुर की रहने वाली प्रभा देवी का पूरा परिवार नालंदा के कराय परसूराय से लौट रहा था. ऑटो से पटना सिटी लौटने के दौरान पटना मालसलामी थाना के बाजार समिति के पास पुलिस अचानक से लाठियां-डंडे बरसाना शुरू कर दी. इस दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. महिला और तीनों बच्चे भी उसके नीचे दब गए.


पटना पुलिस की गुंडई: लाठी-डंडे के हमले से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 3 मासूम बच्चे समेत 5 लोग जख्मी


बताया जा रहा है कि इस घटना में तीनों बच्चों को हाथ-पैर, कमर और छातीमें गंभीर चोटे आई हैं. घटना के बाद बच्चे वहीं सड़क पर दर्द से कराहते दिखे. माता-पिता भी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. पिता के हाथों से खून निकल रहा है. एक बच्चे का पेट भी बुरी तरह छील गया है, जिससे खून निकल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पुलिस ऑटो को जबरदस्ती थाने ले जा रही थी.


पटना पुलिस की गुंडई: लाठी-डंडे के हमले से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 3 मासूम बच्चे समेत 5 लोग जख्मी


इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने इस घटना को कैद करना चाहा तो एक पुलिसवाले ने कैमरे पर हाथ मरकर वीडियो बनाने से मना किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित प्रभा देवी पुलिसवालों के सामने बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुलिसवालों ने उसे अस्पताल न ले जाकर पहले ऑटो को जब्त किया और उसे थाने ले गए.


पटना पुलिस की गुंडई: लाठी-डंडे के हमले से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 3 मासूम बच्चे समेत 5 लोग जख्मी



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता