ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

कोरोना का क़हर : बिहार में 4 नये संदिग्ध मिले, अलर्ट पर राज्य सरकार

PATNA : चीन और उसके आसपास के देशों में कोरोना वायरस का क़हर लगातार जारी है। बिहार में कोरोना वायरस का अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन राज्य के अंदर अब तक वायरस से

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : चीन और उसके आसपास के देशों में कोरोना वायरस का क़हर लगातार जारी है। बिहार में कोरोना वायरस का अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन राज्य के अंदर अब तक वायरस से प्रभावित चार नये संदिग्ध सामने आए हैं। सारण, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण और भागलपुर में कोरोना वायरस के चार संदिग्ध केसों की पहचान हुई है।


कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार लगातार अलर्ट पर है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं जिनमें से 426 की मौत हो चुकी है। इन हालात को लेकर बिहार सरकार केंद्र के साथ मिलकर लगातार सतर्कता बरत रही है। केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में कोरोना वायरस को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा की है।


केंद्र सरकार के अधिकारियों ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि अब चीन के अलावे हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। चीन के मोहाल शहर से आने वाले यात्रियों को की स्क्रीनिंग के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। आपको बता दें कि बौद्ध सर्किट टूरिज्म के तहत इन देशों से यात्री बिहार आते हैं जिसे लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।

टैग्स