ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में जमकर हो रही बारिश, वज्रपात से 10 लोगों की मौत; आज भी 12 जिलों में अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। यही वजह है कि राज्यभर में झमाझम बारिश हो रही है। इस झमाझम बारिश की वजहों से पटना सहित 12 जिलों में जनजीवन काफी असर देखने

बिहार में जमकर हो रही बारिश, वज्रपात से 10 लोगों की मौत; आज भी 12 जिलों में अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। यही वजह है कि राज्यभर में झमाझम बारिश हो रही है। इस झमाझम बारिश की वजहों से पटना सहित 12 जिलों में जनजीवन काफी असर देखने को मिल रहा है। वहीं, इस भारी बारिश और वज्रपात से पांच जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार में अभी 4-5 दिन अच्छी बारिश होने का अनुमान है।


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़,  इस वक्त पूरे बिहार में मानसून सक्रिय है।फिलहाल कुछ जिलों में इसका प्रभाव अधिक है तो कुछ में कम जिससे कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो रही है। इस दौरान वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ जख्मी हैं। मृतकों में कैमूर व नवादा में तीन-तीन, शेखपुरा व गया में एक-एक और औरंगाबाद में दो लोग शामिल हैं। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिम चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई और बांका में भारी बारिश की चेतावनी है जबकि किशनगंज और कटिहार में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यभर में आंशिक बारिश, वज्रपात की चेतावनी है। पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी में रविवार तक भारी बारिश होगी।


वहीं, भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में नदियों का जलस्तर आठ से 10 सेंटीमीटर तक तक बढ़ा है। हालांकि गंगा समेत कई नदियां अब भी खतरे के निशान से लगभग सात मीटर नीचे हैं। गंगा नदी का जलस्तर सभी जगहों पर बढ़ रहा है। आपदा प्रबंधन से जुडे़ अधिकारियों का कहना है कि नेपाल में होने वाली बारिश के कारण बिहार की कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें