ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar MLC Election : नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह; आज थम जाएगा चुनाव प्रचार; जानिए किस वजह से हुए थे एडमिट ✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar MLC Election : नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह; आज थम जाएगा चुनाव प्रचार; जानिए किस वजह से हुए थे एडमिट ✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला

किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में बाइक की किस्त को लेकर हुआ विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सर्वसीमा गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की मायके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पति के दोस्त...

किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सर्वसीमा गांव में सोमवार शाम एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की उसके मायके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है. आरोप है कि बाइक की किस्त को लेकर चल रहे विवाद के बाद उसके पति का दोस्त जतिन कामती एक नाबालिग के साथ उसके मायके पहुंचा और काजल पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.


जानकारी के अनुसार, काजल कुमारी की शादी दरभंगा के सोनपुर गांव निवासी शिवम कुमार से हुई थी. शिवम ने अपने दोस्त जतिन कामती को बाइक खरीदकर दी थी. बताया जा रहा है कि बाइक की दो महीने की किस्त जतिन ने जमा नहीं की थी. इसी बात को लेकर जतिन और शिवम के बीच फोन पर विवाद चल रहा था.


सोमवार शाम काजल अपने ससुराल से सर्वसीमा स्थित अपने मायके पहुंची थी. इसी दौरान जतिन कामती अपने एक नाबालिग साथी के साथ काजल के मायके पहुंच गया. आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद जतिन ने काजल की मां के साथ मारपीट की. जब काजल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.


चाकू के चार वार से गंभीर रूप से घायल काजल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी अपने नाबालिग साथी के साथ वहां से फरार हो गया. वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई.


घटना की जानकारी मिलने के बाद भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई.


काजल की हत्या के बाद उसके मायके वालों में काफी आक्रोश देखा गया. सोमवार को परिजन शव लेकर आरोपी जतिन कामती के घर पहुंच गए और वहीं शव का अंतिम संस्कार करने की बात कहने लगे. इसको लेकर वहां विवाद की स्थिति बन गई.


बाद में लोगों और पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार गाछी में करने के लिए राजी हुए. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया.


इस मामले में मृतका की मां ने भैरवस्थान थाना में जतिन कामती और उसके साथ आए नाबालिग के खिलाफ आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है और घटना के पीछे हुए विवाद समेत पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.