ब्रेकिंग
Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम

दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान

Patne Traffic Police: बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 अक्टूबर 2026 को एक ही दिन में 3,030 चालान काटे गए और 36.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने...

दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान
Ramakant kumar
3 मिनट

Patne Traffic Police: राजधानी पटना में दुर्गा पूजा के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 19 अक्टूबर 2026 को एक ही दिन में 3,030 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 36 लाख 23 हजार रुपये की शमन राशि निर्धारित की गई. नियम तोड़ने वालों की पहचान आईसीसीसी के माध्यम से प्राप्त वीडियो फुटेज, इमेज और एएनपीआर कैमरों की मदद से की गई.


सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर

पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के सामने आए. पुलिस ने ऐसे 2,163 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और कुल 21 लाख 63 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.


वहीं, एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने यानी ट्रिपल राइडिंग के 179 मामले दर्ज किए गए. इन मामलों में 1 लाख 79 हजार रुपये की शमन राशि निर्धारित की गई.


तेज गति से वाहन चलाने के 49 मामले सामने आए. इन वाहन चालकों पर कुल 98 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. गलत दिशा में वाहन चलाने के 14 मामलों में 15 हजार रुपये की शमन राशि निर्धारित की गई.


इसके अलावा रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई हुई. ट्रैफिक पुलिस ने रेड लाइट जंप के 132 मामले दर्ज किए, जिनमें 1 लाख 87 हजार रुपये का चालान किया गया.


बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने के 484 मामले

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में बिना वैध इंश्योरेंस वाहन चलाने के भी बड़ी संख्या में मामले सामने आए. ऐसे 484 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन पर कुल 9 लाख 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.


ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का एक मामला भी दर्ज किया गया, जिसमें 5 हजार रुपये का चालान किया गया. वहीं, सीट बेल्ट नहीं लगाने के आठ मामलों में 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.


कैमरों से रखी गई नियम तोड़ने वालों पर नजर

19 अक्टूबर को हुई कार्रवाई में पटना ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग कैमरों से मिले वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल किया. आईसीसीसी से प्राप्त फुटेज और एएनपीआर कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान की गई.


ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल आठ श्रेणियों में कार्रवाई की गई. इन सभी मामलों को मिलाकर 3,030 यातायात उल्लंघन दर्ज किए गए और 36 लाख 23 हजार रुपये की शमन राशि निर्धारित की गई.


पटना ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और गलत दिशा में गाड़ी नहीं चलाने की अपील की है.