ब्रेकिंग
Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम

प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज

बिहार MLC चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन मंत्री रामकृपाल यादव के एक बयान ने सबका ध्यान खींचा। प्रशांत किशोर को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा- ‘कौन हैं प्रशांत किशोर?’ पत्रकारों ने जब उनकी चुनावी जीत की याद दिलाई, तो मंत्री ने अपना जवाब संभाला।

प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar MLC Election 2026 : बिहार में 8 एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनावी मैदान में एनडीए से लेकर विपक्ष तक अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहा है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव का एक बयान चर्चा में आ गया है। जनसुराज पार्टी और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री जी ऐसा जवाब दे बैठे कि पत्रकारों को ही उन्हें याद दिलाना पड़ा कि प्रशांत किशोर चुनाव जीत भी चुके हैं। मंत्री के इस जवाब के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंत्री जी को प्रशांत किशोर के बारे में इतनी कम जानकारी कैसे है?


दरअसल, पटना में पत्रकारों ने रामकृपाल यादव से एमएलसी चुनाव में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवारों की स्थिति को लेकर सवाल पूछा था। सवाल सुनते ही मंत्री ने पलटकर पूछा, 'कौन हैं प्रशांत किशोर?' इसके बाद उन्होंने कहा, 'वही जो चुनाव में हार गए।' मंत्री के इस जवाब से वहां मौजूद पत्रकार भी हैरान रह गए।


जब पत्रकारों ने उन्हें याद दिलाया कि प्रशांत किशोर तो चुनाव जीत गए थे, तब रामकृपाल यादव ने तुरंत अपनी बात संभालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हां, तो उनकी पार्टी सब।' इसके बाद मंत्री ने पत्रकारों से ही सवाल कर दिया कि क्या प्रशांत किशोर का कोई उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहा है? जब उन्हें बताया गया कि जनसुराज ने भी उम्मीदवार उतारे हैं, तो उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवारों को कोई जानता तक नहीं है।


रामकृपाल यादव का यह बयान इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उनके नाम और उनकी चुनावी स्थिति को लेकर मंत्री का इस तरह का जवाब देना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, मंत्री के बयान से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह प्रशांत किशोर के पिछले चुनावी प्रदर्शन की बात कर रहे थे या जनसुराज के उम्मीदवारों की मौजूदा स्थिति पर निशाना साध रहे थे।


एमएलसी चुनाव में जनसुराज की कितनी चर्चा?

बिहार में 8 एमएलसी सीटों के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। जनसुराज पार्टी भी अपने उम्मीदवारों के जरिए चुनाव में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान चुनावी चर्चा को और तेज कर रहे हैं। रामकृपाल यादव ने अपने बयान में जनसुराज के उम्मीदवारों की पहचान पर सवाल उठाया और दावा किया कि उन्हें लोग जानते तक नहीं हैं। अब देखना होगा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद जनसुराज के उम्मीदवार कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं। फिलहाल मंत्री के बयान ने चुनावी मुद्दों के बीच एक नया राजनीतिक सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।


विजय चौधरी ने किया NDA की सभी 8 सीटों पर जीत का दावा

दूसरी ओर, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने एनडीए की जीत को लेकर बड़ा दावा किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने भी पूरे राज्य में चुनावी माहौल देखा है और एनडीए के सभी आठ उम्मीदवार भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

विजय चौधरी के इस दावे के बीच अब सबकी नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। एक तरफ एनडीए सभी सीटों पर जीत का भरोसा जता रहा है, तो दूसरी तरफ जनसुराज समेत अन्य दल भी अपने प्रदर्शन को लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं। चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे कि किस दल के दावे कितने सही साबित होते हैं।