ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल : बहन को पीठ पर लादकर हॉस्पिटल में भटकता दिखा भाई, नहीं मिला स्ट्रेचर

SASARAM : बिहार में एक तरफ जहां सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ करते नहीं थकती है तो वहीं दूसरी तरफ इसकी वास्तविकता को दर्शाती तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल : बहन को पीठ पर लादकर हॉस्पिटल में भटकता दिखा भाई, नहीं मिला स्ट्रेचर
First Bihar
3 मिनट

SASARAM : बिहार में एक तरफ जहां सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ करते नहीं थकती है तो वहीं दूसरी तरफ इसकी वास्तविकता को दर्शाती तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. ताजा मामला रोहतास जिले से सामने आया है जहां एक भाई अपनी घायल बहन को पीठ पर लादकर अस्पताल में घूमता हुआ दिखा. उसे हॉस्पिटल में एक स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका. इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जो स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. 


घटना सासाराम के सदर अस्पताल की है. दरअसल, सदर अस्पताल से लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है. जहां एक भाई अपनी घायल बहन को पीठ पर लादकर अस्पताल में घूमता हुआ दिखाई दिया. उसे स्ट्रेचर तक मुहैया नहीं कराया गया. बताया जाता है कि शिवसागर थाना क्षेत्र के तेलड़ा के रहने वाले सुनील कुमार रजक की बहन बाइक से चोट लग जाने के कारण घायल हो गई थी. उसके इलाज के लिए वह किसी तरह अस्पताल पहुंचा.


हॉस्पिटल में इस वार्ड से उस वार्ड तक एक्स-रे हाउस से लेकर रसीद काउंटर तक अपनी बहन को पीठ पर ही लेकर घूमता रहा. उसे स्ट्रेचर की सुविधा मुहैया नहीं हो सकी. किसी स्वास्थ्य कर्मी की भी नजर उस पर नहीं पड़ी. भाई स्ट्रेचर के अभाव में अपनी बहन को पीठ पर लेकर अस्पताल के परिसर में घूमता दिखाई दिया. इस संबंध में पूछने पर मरीज के भाई सुमीन कुमार रजर ने बताया कि किसी ने उन्हें साधन उपलब्ध नहीं करवाया.


फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. भगवान सिंह से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. अगर इस तरह की बात है तो लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध है.

टैग्स