ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामबिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

बिहार में घुसा नेपाल से भटका हाथी, अररिया में मचाई जबरदस्त तबाही

ARARIA : नेपाल के जंगल से भटका हुआ एक हाथी बिहार की सीमा में घुस गया. हाथी ने अररिया में तबाही मचा रखी है. जंगली हाथी बेहद आक्रामक हो चुका है और उसने एक बच्चे को कुचल कर मार डाला ह

बिहार में घुसा नेपाल से भटका हाथी, अररिया में मचाई जबरदस्त तबाही
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : नेपाल के जंगल से भटका हुआ एक हाथी बिहार की सीमा में घुस गया. हाथी ने अररिया में तबाही मचा रखी है. जंगली हाथी बेहद आक्रामक हो चुका है और उसने एक बच्चे को कुचल कर मार डाला है. अररिया के नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिल रहा है.


जंगली हाथी पर काबू पाने के लिए वन विभाग और एसएसबी की टीम एक साथ ऑपरेशन कर रही है. भारत-नेपाल सीमा पर इस जंगली हाथी का आतंक ऐसा है कि लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है. मानिकपुर और सोनापुर गांव में जंगली हाथी के कारण कोहराम मचा हुआ है. जंगली हाथी ने 10 साल के एक बच्चे की कुचलकर जान ले ली है.


यह हाथी रिहायशी इलाके में कैसे आ गया, इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नेपाल के जंगली इलाके से अक्सर हाथियों का झुंड निकलता है. संभव है कि यह हाथी भी झुंड से अकेला हो गया हो और भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंचा हो. 


वन विभाग की टीम फिलहाल इस बात पर फोकस कर रही है कि किसी तरह इसे वापस नेपाल के जंगली इलाके में लौटा दिया जाए. वन विभाग की टीम के मुताबिक के हाथी फिलहाल बथनाहा और अररिया के इलाके में मौजूद है.