ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बिहार में गंगा नदी पर एक और पुल को केन्द्र सरकार की मंजूरी, बेगूसराय में शाम्हो-मटिहानी के बीच होगा निर्माण

BEGUSARAI : गंगा के दक्षिण पार बसे बेगूसराय जिला के शाम्हो वासियों तो अब बेगूसराय आने के लिए 75 किलोमीटर की दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाल

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

BEGUSARAI : गंगा के दक्षिण पार बसे बेगूसराय जिला के शाम्हो वासियों तो अब बेगूसराय आने के लिए 75 किलोमीटर की दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। 2022 के अंतिम या 2023 के शुरुआत तक शाम्हो और मटिहानी के बीच गंगा नदी पर पुल बनकर तैयार हो जाएगा। मंत्रालय तथा एनएचएआई ने इसके लिए काम तेज कर दिया है। यह पुल सूर्यगढ़ा में लखीसराय-मुंगेर एनएच-80 और बेगूसराय में एनएच-31 से जोड़ेगा। राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने गुरुवार को जूम ऐप के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में बेगूसराय के पत्रकारों को यह जानकारी दी।


प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सबका साथ- सबका विकास कर रही है। यह सरकार हर गतिरोध को दूर कर विकास को त्वरित गति दे रही है। आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी का फल है कि एक बार अस्वीकृत हो जाने के तीन महीने के अंदर ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा नदी बेगूसराय जिला के शाम्हो- मटिहानी के बीच पुल निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। 


उन्होनें बताया कि मंत्रालय और एनएचएआई ने यहां पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। मंत्रालय ने विजिबिलिटी रिपोर्ट के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर चुकी है तथा इस रिपोर्ट पर तीन से चार करोड़ रुपए खर्च होंगे। यहां पुल निर्माण के लिए अधिक कुछ करने की जरूरत नहीं है, औपनिवेशिक काल में ही जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, किसान पहले पहले से ही तैयार बैठे हैं। रिपोर्ट आते ही तुरंत पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा तथा 2022 के अंतिम से लेकर 2023 के प्रारंभ तक यह बनकर तैयार हो जाएगा।


राज्यसभा सांसद ने बताया कि पुल के बन जाने से शाम्हो के विशाल दियारा क्षेत्र के दूध, सब्जी, फल और अनाज को व्यापक बाजार मिलेगा तो आर्थिक प्रगति होगी। नेपाल से पश्चिम बंगाल डायरेक्ट जुड़ जाएगा। झारखंड और बिहार के छह जिलों को सर्वाधिक फायदा होगा। यह पुल आर्थिक, सामाजिक एवं सामयिक जीवन का नेतृत्व करेगा और बिहार की जीडीपी में सर्वाधिक योगदान देगा। उन्होंने कहा कि हम हमेशा श्रेय लेने की राजनीति से दूर रहे, प्रधानमंत्री की तरह हम जनपक्षधारिता की राजनीति करेंगे तो वह विकास देश के विकास को गति देगा। बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय में उद्योग की और भी संभावनाएं हैं। पुल बन जाने से उन असिमित संभावनाओं को गति मिलेगी, किसी भी आपदा में विपदा में डिजास्टर मैनेजमेंट मदद मिलेगी।


इस वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जिला भाजपा कार्यालय में विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यालय में उपस्थित भाजपा के जिला प्रभारी मुरारी मोहन झा, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, कोषाध्यक्ष राम कल्याण सिंह, आईटी सेल संयोजक आलोक कुमार बंटी, महामंत्री राजेश अम्बष्ठ भी इस कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े रहे।



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता