ब्रेकिंग
सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म

बिहार में फिर से बढ़ा लॉकडाउन, अब कारोबार में मिलेगी छूट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बिहार में 1 जून को खत्म हो रहे लॉकडाउन को बढ़ाकर अब 8 जून तक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जान

बिहार में फिर से बढ़ा लॉकडाउन, अब कारोबार में मिलेगी छूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA : बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बिहार में 1 जून को खत्म हो रहे लॉकडाउन को बढ़ाकर अब 8 जून तक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है। सरकार ने 8 जून तक यानी 1 सप्ताह के लिए लॉकडाउन में इजाफा किया है।


हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान ऑफ द छूट का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि बिहार में अब कारोबार के लिए अतिरिक्त छूट दी जाएगी।


सीएम नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।




CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, मंत्रियों और अधिकारियों की अलग-अलग बैठक हुई है। CM ने अपने मंत्रियों के साथ लॉकडाउन को लेकर चर्चा की। हालांकि लगभग सभी मंत्री भी इस बात पर सहमत हैं कि कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर सहमति दी गई है।



बिहार में लॉकडाउन 

पहला लॉकडाउन 5 मई से 15 मई तक 

दूसरा लॉकडाउन 16 मई से 25 मई तक

तीसरा लॉकडाउन 26 मई से 1 जून तक 

चौथा लॉकडाउन 2 जून से 8 जून तक 


बिहार में फिर से बढ़ा लॉकडाउन, अब कारोबार में मिलेगी छूट