ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार में फिर मिले 4 पॉजिटिव केस, राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा हुआ 595

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. एक तरफ मरीज स्वस्थ हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नए मामले सामने आते जा रहे हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि अब जितने सारे मामल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. एक तरफ मरीज स्वस्थ हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नए मामले सामने आते जा रहे हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि अब जितने सारे मामले सामने आ रहे हैं. उनमें ज्यादा लोग प्रवासी मजदूर हैं. इस वक्त स्वास्थ विभाग की ओर से एक नया अपडेट जारी किया गया है. जिसके मुताबिक 4 नए मामलों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 595 हो गई है.



स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को पांचवी अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेर और बेगूसराय जिले से दो-दो नए मरीज सामने आये हैं. उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के खड़गपुर से 34 और 36 साल के दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा बेगूसराय के बरौनी और साहेबपुर कमाल इलाके से 36 वर्षीय और 58 वर्षीय दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 


शनिवार को अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक 16 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. जिसमें मुजफ्फरपुर और अरवल के 3-3, नालंदा, मुंगेर और बेगूसराय के 2-2, भोजपुर, सीवान, वैशाली और शेखपुरा से एक-एक मामले सामने आये हैं. मुजफ्फरपुर के रूप में आज एक नया जिला कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है. बिहार के अब तक 37 जिले इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. सूबे के जमुई जिले से अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है.


बिहार में फिर मिले 4 पॉजिटिव केस, राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा हुआ 595

टैग्स