ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार को किसकी लग गई नजर: इस जिले में फिर से एक पुल धंसा, कब थमेगा ब्रिज ध्वस्त होने का सिलसिला?

SIWAN: अररिया में पिछले दिनों बकरा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद बिहार में पुलों के गिरने और क्षतिग्रस्त होने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा ह

बिहार को किसकी लग गई नजर: इस जिले में फिर से एक पुल धंसा, कब थमेगा ब्रिज ध्वस्त होने का सिलसिला?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: अररिया में पिछले दिनों बकरा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद बिहार में पुलों के गिरने और क्षतिग्रस्त होने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अलग अलग जिलों से लगातार पुलों के ध्वस्त होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब सीवान में एक बार फिर से एक पुल ध्वस्त हो गया है।


दरअसल, बिहार में मानसून के दस्तक के साथ ही एक के बाद एक पुल या तो धराशायी हो रहे हैं या क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लगातार पुल गिरने की घटनाओं को लेकर जहां विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने पुलों के गिरने की जांच कराने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है।


इसी बीच मंगलवार की देर रात को सीवान में दूसरा पुल ध्वस्त हो गया। महाराजगंज अनुमंडल के देवरिया पंचायत के पड़ाइन टोलो के पास गंडकी नदी पर बनी पुलिया बारिश के कारण अचानक धंस गई। जिसके कारण इस मार्ग पर परिचालन बाधिक हो गया है। करीब एक दर्जन गांवों में आवागमन बाधित हो गया है। इलाके के लोग खासे परेशान हैं कि अब जबतक पुल का निर्माण नहीं होगा उन्हें भारी परेशानी का सामना कपड़ा प़ड़ेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें