ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में फिर बढ़ी ठंड, कोहरे की चादर में लिपटा पटना

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है. ठंडी हवा चलने से कनकनी भी हो रही है. हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं आज सुबह से ही राजधानी प

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है. ठंडी हवा चलने से कनकनी भी हो रही है. हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं आज सुबह से ही राजधानी पटना घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा है.


सोमवार को बिहार के कई जिलों में दिन चढ़ने के साथ ही मौसम तो साफ हुआ लेकिन खुलकर धूप नहीं निकलने से ठंड का असर देखने को मिला. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कश्मीर के पहाड़ों पर बादलों का एक घेरा तैयार हो चुका है. जिसका असर बिहार में देखने को मिल रहा है.


एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोल्ड फ्रंट आने के बाद मौसम ने पलटी मारी है. यह स्थिति आज और कल भी रहेगी. ठंड के साथ कोहरे का थर्ड डिग्री टॉर्चर भी देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे गाड़ी चलाने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है.